Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली : मौसम का यू-टर्न संभव, तापमान गिरने के आसार

देवली : मौसम का यू-टर्न संभव, तापमान गिरने के आसार


Deoli News 17 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण क्षेत्र में गर्मी की दस्तक महसूस की जा रही थी, लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है।

Must Read : गली में अचानक गिरा नीम का पेड़, हादसा टला

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 फरवरी को देवली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगेगा। बीते कुछ समय से खिली धूप के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। इस दौरान पंखे चलना भी शुरू हो चुके थे। लेकिन बुधवार से मौसम के बदले मिजाज के कारण फिर से ठिठुरन बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, साथ ही दिन भर बादल छाए रहने की भी संभावना बनी हुई है।

वहीं बुधवार यानी 18 फरवरी को पारे में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री लुढ़क कर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान में करीब 7 डिग्री की भारी गिरावट आने की संभावना है। इसके चलते बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास सिमट सकता है, जिससे दिन के समय भी सर्दी का असर बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ-साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

अचानक होने वाले इस मौसमी बदलाव के कारण लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गई है। गर्मी की शुरुआत के बीच ठंड की यह वापसी एक बार फिर लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर सकती है।

सवा महीने बाद तालाब से निकला दो युवकों की मौत का ‘राज’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d