गत 7 जनवरी को जनता कॉलोनी से चुराई थी कार
Deoli News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जनता कॉलोनी निवासी एवं सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की लाखों रुपए की लग्जरी कार टाटा हैरियर चुराने का आरोपी राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
जिसने देवली से कार चुराना कबूल किया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को जयपुर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने अभियुक्त कुंजीलाल उर्फ कुंज्या उर्फ बन्नेसिंह गुर्जर पुत्र रामधन गुर्जर निवासी मेहरावढ़, थाना पाटोदा जिला सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार किया है। जिसने देवली के बस स्टैंड पीछे स्थित जनता कॉलोनी से टाटा हैरियर कार चुराना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसने 5 कारें चुराना कबूल किया है। इनमें देवली की टाटा हैरियर कार भी शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन कारों में चार कारे टाटा हैरियर है। जबकि एक आई 20 बताई गई है। उल्लेखनीय है कि गत 7 जनवरी की रात उक्त चोर ने जनता कॉलोनी निवासी एवं स्कूल प्रिंसिपल अशोक चौधरी की टाटा हैरियर कार चुराई थी।
चौधरी ने गत वर्ष धनतेरस पर करीब 23 लाख रुपए की लागत से टाटा हैरियर कार खरीदी थी, जो महज 2 महीने में ही चोरी हो गई थी। वारदात के दौरान चुराई गई कार के पीछे एक कार और जाती हुई दिखाई दे रही थी। लिहाजा वारदात कबूल करने के बाद अग्रिम कार्रवाई व पूछताछ के लिए देवली पुलिस भी आगामी दिनों में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर देवली लेकर आएगी। जिससे वारदात की परते खुलेगी।

प्रीवियस न्यूज़ यहां से पढ़े
वीडियो देखें : देवली से चोर महज 11 मिनट में चुरा ले गया 21 लाख की लग्जरी कार


