Deoli News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के समीप स्थित प्रदीप नगर में पिछले काफी वक्त से लोगों को जल मिशन योजना में पानी नहीं मिल पा रहा है। वही ग्रामीण हर जगह अपनी शिकायत देकर थक चुके हैं।
लेकिन लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदीप नगर निवासी राजकुमार मौर्य आदि ने बताया कि उनकी बस्ती को देवली गांव से गत एक वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन योजना के तहत जोड़ा गया था। यहां एक ही सप्लाई लाइन से कई कॉलोनी को जोड़ा गया। वही प्रदीप नगर अंतिम छोर पर होने की वजह से यहां तक पानी नहीं पहुंच पाता। पानी का प्रेशर नहीं होने की वजह से एक बाल्टी भरने में कई मिनट लग जाते हैं। ऐसे में प्रदीप नगर के लोग पिछले कई माह से जल संकट का सामना कर रहे हैं। इसे लेकर प्रशासन गांव की और शिविर में भी गत 23 दिसंबर को शिकायत दी गई। लेकिन अभी तक समस्या पर गौर नहीं किया गया। जबकि प्रदीप नगर में प्रेशर से पानी पहुंचाने के लिए अलग से प्रेशर पाइप डालने की जरूरत है। उक्त शिकायत को लेकर विभागीय अधिकारियों को फोन किया जाता है। लेकिन वह फोन नहीं उठाते।



