शहर के गणेश रोड की वारदात
Deoli News 4 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर निवासी व उद्यमी नवल किशोर मंगल के गणेश रोड स्थित घर पर शनिवार रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशो ने वारदात का प्रयास किया। हालांकि, बंगले की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के चलते चोर मुख्य परिसर के भीतर प्रवेश करने में असफल रहे।

वारदात के अनुसार, देर रात करीब एक बजकर 10 मिनट पर नकाबपोश नकबजनों ने बंगले में प्रवेश किया। इससे पहले उन्होंने वहां गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड को चोरों ने हथियारों के दम पर डराया और उसके हाथ-पैर व मुंह बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने छत और अन्य मार्गों से घर के भीतर घुसने की कोशिश की, लेकिन सभी प्रवेश द्वारों पर मजबूत होने से वे अंदर नहीं जा सके। हैरानी की बात यह है कि बदमाश यहां करीब 5 घंटे तक परिसर में ही मौजूद रहे।
जबकि सुबह 6:20 बजे वहां से फरार हुए। वारदात के समय नवल किशोर मंगल और उनकी पत्नी घर के भीतर ही सो रहे थे। जिन्हें भनक तक नहीं लगी। लेकिन सुबह होने के बावजूद गार्ड हरि सिंह निवासी केसरपुरा, टीकड़ की ओर से अखबार और दूध नहीं लाने पर उन्हें शंका हुई। इसके बाद उन्होंने देखा तो उनके होश उड़ गए। पूरी वारदात यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन किया। नवल किशोर मंगल द्वारा पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट दी गई है।



