Deoli News 4 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र दुणजा माता मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और पारदर्शिता के साथ भंडार खोलकर दान राशि की गणना की गई।
मंदिर समिति के अध्यक्ष भंवरलाल जाट और कोषाध्यक्ष भाग चडालिया के नेतृत्व में समिति सदस्यों की मौजूदगी में दान पेटी को खोला गया। यहां एक लाख 22 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है। श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित इस भेंट को सुरक्षित रखा गया है। इस राशि का सदुपयोग मंदिर परिसर के विकास और जन सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा। मुख्य रूप से मंदिर की धर्मशाला के निर्माण कार्य, परिसर के नियमित रखरखाव और आगामी धार्मिक आयोजनों की व्यवस्थाओं पर खर्च करने का निर्णय लिया गया है।



