Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsसीसी रोड के बीच खड़ा विद्युत खम्बा बना मुसीबत

सीसी रोड के बीच खड़ा विद्युत खम्बा बना मुसीबत


Deoli News 4 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी नगर पालिका क्षेत्र के गोगीनाडा मोहल्ले में हाल ही में निर्मित सीसी रोड स्थानीय राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत की वजह बना है।

यहाँ गली में सड़क का निर्माण तो पूरा कर लिया गया है, लेकिन मार्ग के बीचों-बीच स्थित एक विद्युत पोल को हटाया नहीं जा सका। सड़क के बीच खंभे की मौजूदगी के कारण यहाँ से गुजरने वाले चौपहिया वाहनों को निकलने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है, वहीं रात के समय दुपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान भी इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया गया था, ताकि समन्वय के साथ पोल को पहले हटाया जा सके। फिलहाल सीसी रोड बनने के बाद यह पोल आवागमन में मुख्य बाधा बन गया है। मोहल्लेवासियों ने अब प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि सुरक्षा की दृष्टि से इस विद्युत पोल को जल्द सड़क के बीच से हटाकर किनारे पर शिफ्ट किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d