Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpदेहात मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत किया

देहात मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत किया


Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी देवली देहात मंडल की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मंगलवार रात स्वागत किया गया।

मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद माली ने बताया कि देहात अध्यक्ष विनोद कुमार माहुर ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी थी। देवली देहात कार्यकारिणी में मनोनीत हुए पदाधिकारियों का गढ़ के बालाजी परिसर में कार्यकर्ताओं द्वारा दुपट्टा और माला पहनकर सम्मान किया गया और मिठाई बांटी गई। पनवाड़ क्षेत्र से देवली देहात कार्यकारिणी में दुर्गालाल रेगर को मंत्री, यतेंद्र नामा को प्रवक्ता, महावीर प्रसाद माली को मीडिया प्रभारी और दांता ढाणी निवासी बृजराज मीणा को मंत्री पद दिया गया था।

कार्यक्रम के दौरान सुमित नामा, राजकुमार खटीक, प्रभुलाल माली, सीताराम माली, गणेश माली आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d