Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsनगर पालिका की अंतिम साधारण सभा बैठक सम्पन्न

नगर पालिका की अंतिम साधारण सभा बैठक सम्पन्न

पत्रकारों को मिलेंगे आवासीय भूखंड


Jahazpur News 18 जून (मोहम्मद आज़ाद नेब) नगर पालिका मण्डल की साधारण सभा नगरपालिका अध्यक्ष नरेश मीणा की अध्यक्षता में पालिका सभा भवन में बुधवार सुबह आयोजित हुई। सभा मे 69A पट्टे / स्टेट ग्रांट के पट्टे की पत्रावलियों, नगर पालिका कर्मचारियों की पदोन्नति एवं नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।

जिसमें मौजूद पार्षदों ने सर्वसम्मति से लम्बित पट्टे की पत्रावलियों का निस्तारण करने, नगर पालिका कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर पार्षदों ने कहा कि नियमानुसार पालिका कार्मिकों की पदोन्नति कि जाए। सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने, पालिका मे नई जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर खरीदने सहित विभिन्न विकास कार्य पर सर्वसम्मति से सहमति दी गई। बोर्ड बैठक के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष महावीर पुरी ने पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी में भूखंड आवंटित करने की मांग पर चैयरमेन नरेश मीणा एवं ईओ राघव मीणा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही नियमानुसार पत्रकारों को भूखंड किए जाएंगे।

वाइस चेयरमैन राजीव कांटिया ने भगता की झुपडियां रोड सहित विभिन्न जगहों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की। वरिष्ठ पार्षद नज़ीर सरवरी ने कहा कि इस कार्यकाल में उनके वार्ड में अभी तक कोई विकास कार्य नहीं करवाया गया। कांग्रेस के पार्षद अनिल उपाध्याय ने वार्ड नं 9 में बोरिंग से शीतला माता के मंदिर के पास व बड़ीपोल से सम्पूर्ण वार्ड में पाइप द्वारा प्रत्येक घर पर पानी की व्यवस्था करने, आशापुरा मंदिर पर सामुदायिक भवन निर्माण कराने, शीतला माता मंदिर की छत का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा।

इसी तरह हाथी देह बालाजी के सामने सामुदायिक भवन निर्माण कराने, वार्ड न 9 में हरिजन बस्ती वाली नाली से अतुल भारद्वाज के मकान तक सीसी रोड निर्माण कराने, जामा मस्जिद के पीछे अब्दुल जब्बार के मकान के सामने बोरिंग पर 2 हजार लीटर की टंकी रखवाने, वार्ड 8 में पीर बाबा के चबूतरे के पास बोरिंग कराने, वार्ड 17 में देशवाली नोहरे के पीछे बोरिंग कराने, वार्ड 9 देवकीनंदन जोशी के पास गुजरातियों के मंदिर के पास बोरिंग कराने, खोहल्ला मोहल्ला से आशापुरी माताजी तक व बड का चौक से गोल हताई तक सीसी रोड निर्माण कराने, कब्रिस्तान की चार दीवारी का मरम्मत कार्य कराने आदि के प्रस्ताव रखे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d