Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsप्रतिभा निखारने का अच्छा अवसर है समर कैंप

प्रतिभा निखारने का अच्छा अवसर है समर कैंप


Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार के निर्देशन में चल रहे कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर समर कैंप का बुधवार को टोंक स्काउट एवं गाइड की सीओ आचु मीणा ने रोवर संजय मीणा के साथ निरीक्षण किया।

सीओ मीणा ने कहा कि इस प्रकार के कैंप जीवन को निखारने का अच्छा मंच है और इनसे बालक-बालिकाओं का शारीरिक और मानसिक विकास सुदृढ़ होता है। निरीक्षण के दौरान सीओ ने विभिन्न क्लासेज और रिकॉर्ड संधारण को देखा और छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए निर्देश दिए। इस अवसर पर वंदे गंगा अभियान में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

10 छात्राओं का हुआ चयन

शिव महाविद्यालय सरोली की 10 छात्राओं का कालीबाई भील छात्रा स्कूटी योजना में चयन हुआ है। राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्राओं को शैक्षणिक क्षेत्र में प्रोत्साहित करना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।

महाविद्यालय की एसटी वर्ग की 8 और एससी वर्ग में 2 छात्राओं का चयन हुआ है, जिनमें नीलू मीणा, मीनाक्षी मीणा, संगीता मीणा, अंकिता मीणा, मोहिता मीणा, दीक्षा कुमारी मीणा, निशा मीणा, वंदना मीणा, खुशी रैगर और प्रिया वर्मा शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d