Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में सत्र 2025-26 के बीए पार्ट प्रथम (सेमेस्टर प्रथम) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रवेश नोडल अधिकारी गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है। छात्राएं अपने नजदीकी ईमित्र पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकती है। अस्थाई वरीयता सूची का प्रकाशन 23 जून को किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ईमित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 26 जून है। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 28 जून को होगा। जबकि नियमित कक्षाओं का संचालन एक जुलाई से होगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय अपने नवनिर्मित भवन में शिफ्ट हो चुका है तथा सेमेस्टर द्वितीय, चतुर्थ की नियमित कक्षाओं का आयोजन महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन में किया जा रहा है।



