Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskधूमधाम से मनाई श्री अजमीढ़ महाराज की जयंती

धूमधाम से मनाई श्री अजमीढ़ महाराज की जयंती

कलश यात्रा और भजन संध्या भी आयोजित हुई


Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में श्री अजमीढ़ महाराज की जयंती के अवसर पर स्वर्णकार समाज द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह समारोह नगर पालिका देवली के पूर्व पालिकाध्यक्ष व जयंती समारोह के तहसील अध्यक्ष कैलाशचंद सोनी (ढल्लीवाल) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

सोनी ने बताया कि जयंती के मौके पर कार्यक्रमों की शुरुआत 5 अक्टूबर को हुई, जिसमें बच्चों के लिए दोपहर 12 बजे विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके बाद महिला मंडल द्वारा दोपहर एक बजे कुर्सी रेस का आयोजन किया गया और शाम को महिला मंडल की ओर से भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। इसी रात 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जयंती के मुख्य दिन 6 अक्टूबर सुबह 9:30 बजे गणपति स्थापना की गई। जयंती के मुख्य समारोह में नगर पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, पूर्व चेयरमैन मंजू जैन, पार्षद दुर्गेश नंदन साहू, रामनिवास मीणा सहित कई मौजूद थे।

जिनका समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान दोपहर डेढ़ बजे सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन हुआ और उसके बाद अपरान्ह 3 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। कार्यक्रमों का समापन शाम को महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ हुआ। गौरव पथ स्थित स्वर्णकार समाज की धर्मशाला में आयोजित इन कार्यक्रमों में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d