Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनरेश मीणा को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार करने की इजाजत मांगी

नरेश मीणा को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार करने की इजाजत मांगी

अटरू (बारां) में चल रहे मुकदमे का मामला


Deoli News 26 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समरावता थप्पड़ कांड में गिरफ्तार व टोंक जेल में बंद निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। उनकी पेशी उनियारा न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहाँ हुई। जहाँ से 28 नवम्बर तक हिरासत में भेज दिया गया।

उधर, अटरू पुलिस सीआईडी-सीबी ने अटरू कोर्ट में अर्जी दाख़िल कर नरेश को अटरू में विचाराधीन मुकदमे में वांछित मामले में न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार करने की अनुमति मांगी है। उल्लेखनीय है कि गत 13 नवम्बर को हुए उपचुनाव के दौरान समरावता गांव में एरिया मजिस्ट्रेट के नरेश मीणा ने तमाचा जड़ दिया था। घटना के बाद समूचे जिले ही नही प्रदेश में हड़कंप मच गया और उनकी गिरफ्तारी को लेकर भारी बवाल के बाद आगजनी की घटनाएं हुई।

बाद में 14 नवम्बर सुबह भारी मशक्कत के बाद हालांकि पुलिस प्रशासन ने नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। तब से लेकर अब तक वे टोंक जेल में बंद है। मंगलवार को अटरू पुलिस ने वर्ष 2023 में एक समाज विशेष के विरुद्ध भड़काऊ भाषण देने, सरकारी कर्मचारियों को परेशान करने के दर्ज मुकदमे में मंगलवार को पुलिस ने नरेश मीणा को  प्रोडक्शन वारंट के आधार पर गिरफ्तार करने की मांग की है। हालांकि कि अब कोर्ट को ये फैसला करना है कि वह नरेश को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार करने की इजाजत देती है या फिर वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए पूछताछ की अनुमति देती है। इस पर अब फैसला होना है।

बताया गया है कि नरेश मीणा के विरुद्ध विचाराधीन मुकदमों में भी पुलिस यथोचित कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d