Deoli News 26 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को ‘संविधान दिवस’ मनाया गया। शुरुआत में प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा ने मां सरस्वती के भाव चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित किया।
यहां राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कविता कुमारी मीणा, कृष्णा जांगिड़, पायल ने संविधान दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। संकाय सदस्य सुमन मीणा, सत्यनारायण मीणा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा, डॉ. ज्योति गुप्ता ने संविधान के आदर्श, मूल कर्तव्य, मूल अधिकार प्रस्तावना एवं संविधान को बनाने में महापुरुषों के योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा ने विद्यार्थियों को संविधान का अध्ययन कर जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। वहीं स्वयंसेवकों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।
इस दौरान ‘वर्तमान परिदृश्य में अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य अनंत चौधरी, डॉ वंदना यादव, डॉ. प्रियंका जैन एवं दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक उपस्थित थे।


