Deoli News 26 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पुलिस थाने की दीवार के समीप स्थित केबिन में चोरों ने बीती रात सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
मामले में पीड़ित व्यापारी ने देवली थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस के अनुसार यह रिपोर्ट चंपालाल जैन पुत्र रामस्वरूप जैन ने दी। इसमें बताया कि 25 नवंबर की रात अज्ञात चोर उनकी पुलिस थाने के पश्चिमी दीवार पर लगी ठेला केबिन में वारदात को अंजाम दिया।
नरेश मीणा को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार करने की इजाजत मांगी
यहां से अज्ञात चोर करीब 10 हजार रुपए का सामान ले गए। रिपोर्ट में बीड़ी, सिगरेट, मूंगफली चपड़ा के पैकेट समेत करीब 1200 की नकदी चुराने की शिकायत दी गई है। लिहाजा चोरों को पुलिस थाने का भी भय नहीं था।



