Deoli News 26 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं सिविल न्यायाधीश देवली अभिलाषा जेफ ने मंगलवार को संविधान दिवस पर आमजन में विधिक जागरूकता पैदा करने के लिए मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
न्यायाधीश अभिलाषा जेफ ने बताया कि तालुका विधिक सेवा समिति देवली द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 26 से 29 नवम्बर तक मोबाईल वैन द्वारा आमजन को जगह-जगह शिविर का आयोजन कर कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान पहले दिन मोबाईल वैन बस स्टेण्ड देवली, राजकीय अस्पताल देवली, ग्राम पनवाड, चादली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर आमजन को संविधान की प्रस्तावना, मूल कर्तव्य, मौलिक अधिकार, बाल विवाह रोकथाम, महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण से संबंधित अधिकार, सम्पति के अधिकारी, दहेज उत्पीड़न अधिनियम, बालश्रम, घरेलू हिंसा, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारी, मानसिक एवं शाररिक रूप से कमजोर तबके के लोगों के लिए संचालित योजनाओं, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम के मुख्य प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
ग्राम न्यायालय न्यायाधीश हर्ष मीणा ने बताया कि मोबाईल वैन संचालन के दौरान आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 गिरफ्तार पूर्व गिरफ्तारी अथवा रिमाण्ड स्टेज पर थाने पर मिलने वाली विधिक सहायता, स्थाई लोक अदालत, मासिक लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी विधिक सेवा समिति सचिव बृजमोहन शर्मा ने दी।



