Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनाला अवरुद्ध होने से खेत बने तालाब, ग्रामीण परेशान

नाला अवरुद्ध होने से खेत बने तालाब, ग्रामीण परेशान


Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुराने अजमेर मार्ग पर ठगरिया कॉलोनी के करीब नाले के अवरुद्ध होने से आसपास के खेतों में काफी मात्रा में पानी भर गया है। जिससे समीप के खातेदार व ग्रामीण परेशान है।

लोगों ने बताया कि यहां ठगरिया कॉलोनी से कासीर व दौलता मोड वाले मार्ग पर गत कुछ महीने पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करीब 500 मीटर लंबी सड़क बनाई गई। यह सड़क एक फीट मोटी है। जिसका सारा पानी खेतों में जा रहा है। वहीं दोनों ओर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। नतीजन बारिश का पानी खेतों में भर गया है। जहां 4 फीट से अधिक पानी का भराव हो गया है। ग्रामीणों के खेत तालाब में तब्दील हो गए। लोगों ने बताया कि इस सड़क के पास नाला आगे की ओर अवरुद्ध है। जिस वजह से पानी खेतों में जमा हो गया है। हालत यह है कि यह आसपास के खेत लबालब हो चुके हैं। जिससे ग्रामीणों को बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है। इन लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले का खुलासा कर दिया जाए तो यह पानी आगे बनास नदी में चल जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d