Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsशिक्षक दिवस : टीचर्स का सम्मान किया, कई कार्यक्रम हुए

शिक्षक दिवस : टीचर्स का सम्मान किया, कई कार्यक्रम हुए


Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल देवली में शिक्षक दिवस व छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह हुआ। यहां मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, डॉ. राहुल जिंदल थे। विशिष्ट अतिथि मंजू जैन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका थी।

पालिकाध्यक्ष जैन ने शिक्षक दिवस के महत्व बताया। स्कूल निदेशक मोहित अग्रवाल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में बताया और कहा कि जिनके जन्मदिवस पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शपथ ग्रहण समारोह में स्कूल के विभिन्न हाउस लिगेसी, हार्मनी, इक्विटी और यूनिटी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि, निदेशक, प्रधानाचार्य द्वारा हेडबॉय व हेड गर्ल की घोषणा की और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन स्कूल प्रधानाचार्या राजेंद्र कौर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

नर्सिंग कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

शहर के रामी देवी नर्सिंग संस्थान में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया यहां सभी शिक्षकों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। मुख्य अतिथि संस्था निदेशक डॉ.महेश जिंदल व डॉ. कल्पना जिंदल थी। जिन्होंने शिक्षक के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. मुरारीलाल धाकड़, चंदू भारद्वाज व शिक्षक मौजूद थे।

एयू बैंक की ओर से किया शिक्षकों का सम्मान

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान में पनवाड़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम हुआ। यहां बैंक के सर्कल हेड सुल्तान पलसानिया के द्वारा बच्चों को स्कूल में नोटबुक एवं अध्यापक, अध्यापिकाओं को छतरी एवं पेन वितरित किए।

भामाशाह नवल किशोर मंगल, स्कूल प्रधानाध्यापक प्रहलाद मीणा, शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा, बैंक शाखा प्रबंधक सुनील दाधीच, सुमित गौतम, जगदीप सिंह राठौड़, आशीष उपाध्याय, मानसी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d