उपमुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
Jahazpur News 5 सितम्बर (आज़ाद नेब) डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को जहाजपुर आने पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा राजस्थान, तहसीलदार सेवा के राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति में संशोधन की मांग की है।
ज्ञापन में संवैधानिक अनुपात में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण विज्ञापित पदों के अनुसार काफी कम या शून्य पद दर्शाए गए हैं। इसके विरोध में राजस्थान प्रशासनिक सेवा राजस्थान तहसीलदार सेवा 2024-25 के पदो की संवैधानिक आनुपातिक प्रतिनिधित्व में संशोधित विज्ञप्ति जारी करके न्याय दिलाने की मांग की है। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष रामजस मीणा, संरक्षक भवानी राम रेगर, भोपाल सिंह मीणा, प्रहलाद मीणा, मनराज गुर्जर, धनराज मीणा, गोपाल लाल मीणा रतनपुरा, कुलदीप सिंह मीणा, बाबूसिंह मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



