Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedश्री शांतिनाथ युवा मंडल की सांस्कृतिक संध्या 20 सितंबर को

श्री शांतिनाथ युवा मंडल की सांस्कृतिक संध्या 20 सितंबर को


Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शांतिनाथ युवा मंडल की बैठक बुधवार रात अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इसमें आगामी 20 सितंबर को मंडल की ओर से कराए जा रहे सांस्कृतिक जैन संध्या कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। मंत्री अनिल जैन ने बताया कि समाज की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज अध्यक्ष बंसीलाल सर्राफ, विशिष्ट अतिथि शांतिनाथ मंदिर अध्यक्ष अनिल जैन, आदिनाथ मंदिर अध्यक्ष ललित जैन एवं समाज चौरासी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन होंगे। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को उपहार मंडल की ओर से दिए जाएंगे। यह आयोजन 20 सितंबर रात 7:30 बजे नगर पालिका के गौरव पथ स्थित टीनशेड परिसर में होगा। वही दर्शकों के उत्साह के लिए लॉटरी व्यवस्था भी की गई है। जिसमें प्रथम तीन स्थान पर चयनित लॉटरी के विजेताओं को उपहार दिए जाएंगे।

वहीं बालक बालिकाओं के ग्रुप में प्रथम तीन प्रतिभागियों एवं महिला पुरुषों के ग्रुप में प्रथम तीन प्रतिभागियों को उपहार व अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d