Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी 8 सितंबर से शुरू होने वाले पर्युषण महापर्व पर पटेल नगर स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
इस दौरान सुबह 5.45 से 6.15 तक अरहम योग, 6.15 से 8.15 तक अभिषेक शांतिधारा, 8.30 से 12.30 तक नित्य नियम पूजा व सामूहिक विधान होगा। इसी तरह अपरान्ह 3 से शाम 4 बजे तक तत्वचर्चा, शाम 6 बजे से 6.30 बजे तक प्रतिक्रमण, वहीं 6.30 से 7.30 तक महाआरती व 7.30 से 8.30 बजे तक स्वाध्याय, 9 बजे से धार्मिक कार्यक्रम होंगे। यह सभी कार्यक्रम पं पारस चंद जैन के मार्गदर्शन में होंगे। विधान के मध्य में प्रतिदिन धर्म का मर्म प्रवचन होगा। यह जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने दी।



