Monday, June 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनाली, सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग

नाली, सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग


Deoli News 29 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान गाड़िया लौहार प्रणवीर सेना संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नाथुलाल लुहार ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी में व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

उन्होंने नाली निर्माण, सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था एवं बंद पड़ी रोड़ लाइटों को चालू करवाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन में बताया कि गाड़िया लुहार कॉलोनी वार्ड नं 34 में नालों का अभाव होने से गंदा पानी सड़कों पर फैलता है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, तथा सड़क निर्माण की आवश्यकता है। वहीं क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदगी फैली रहती है, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।

क्षेत्र की कई रोड लाइटें भी लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय आवागमन में कठिनाई होती है तथा सुरक्षा संबंधी समस्याएँ हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d