Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर क्षेत्र के भाजपा नेता कौशल किशोर शर्मा समेत ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने देवली के एजेंसी एरिया में निर्माणाधीन श्री परशुराम ट्रस्ट के अन्तर्गत बन रहे छात्रावास व मंदिर का अवलोकन किया।
नवल किशोर शर्मा ने बताया कि उक्त भवन निर्माण के लिए एजेंसी देवली के टीलावत परिवार ने 4 हजार वर्ग फीट भूमि नेवरबाग बालाजी एजेंसी के सामने दान की थी। यह भूमि प्रहलाद राय शर्मा एवं बालमुकुंद शर्मा की स्मृति में दान की गई है। जिस पर वर्तमान में मंदिर निर्माण जारी है। पिछले दिनों आयोजित कार्यक्रम में जहाजपुर विधायक ने करीब 15 लाख रुपए मंदिर निर्माण के लिए देने की घोषणा की थी। उसी से यह निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान नवल किशोर चतुर्वेदी, राजेन्द्र शर्मा, आशीष पंचोली, पं मुकेश गौतम, यज्ञेश दाधीच, बृजेश भारद्वाज व चेतन शर्मा सहित उपस्थित थे।



