Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मनीलकंठ महादेव मंदिर में लगा अन्नकूट का भोग

नीलकंठ महादेव मंदिर में लगा अन्नकूट का भोग

प्रसादी पाने के लिए उमड़ी भीड़

Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में सोमवार को अन्नकूट का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पौने 2 क्विंटल आटे की प्रसादी बनाई गई।

इस मौके पर भगवान शिव के अन्नकूट का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की गई। इससे पहले सुबह 11 बजे तक मंदिर में श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा अनुसार आटा, हरी सब्जी, मिर्च, मसाले, घी समेत कच्ची सामग्री भेंट की। वही शाम 5:15 बजे भगवान नीलकंठ के अन्नकूट का भोग लगाकर सामूहिक आरती की गई। इसके बाद शाम 5:30 बजे से प्रसादी का वितरण किया गया।

इस दौरान सैकड़ो लोगों ने भगवान शिव की अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की। प्रसादी पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के संजय भारद्वाज, टीकम सेन, सुरेश गौतम, पुजारी रिंकू पाराशर, अशोक गौतम, चौथमल खत्री, विकास बागड़ी, धर्मराज साहू समेत लोगों ने प्रसादी वितरण में सहयोग किया। गौरतलब है कि नीलकंठ महादेव मंदिर में हर वर्ष गोवर्धन पूजन के दिन अन्नकूट होता था। लेकिन पिछले वर्ष से अन्नकूट की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब अन्नकूट की तिथि ट्रस्ट की ओर से निर्धारित की जाती है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d