Deoli News 19 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर द्वारा सत्र 2024-25 के बीए प्रथम वर्ष के सेमेस्टर प्रथम एवं बीए तृतीय वर्ष के परीक्षा आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जिसकी अंतिम तिथि 23 दिसंबर है। सभी छात्राएं आवेदन करने के लिए अपनी एबीसी आईडी पर रजिस्टर्ड मोबाइल नं से एमडीएसयूकी वेबसाइट पर एनईपी पोर्टल पर जाकर अपना पंजीयन करके आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र की हार्डकॉपी महाविद्यालय में आवश्यक दस्तावेज के साथ कार्यालय में जमा करवानी होगी। यह जानकारी कन्या महाविद्यालय दूनी के प्राचार्य गजेंद्र मीणा ने दी।
देवली में राज्य स्तरीय समान परीक्षा का निरीक्षण किया
अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में राज्य स्तरीय समान परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा विभागीय निर्देशानुसार व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित पाई गई। परीक्षा संबंधित रिकार्ड का अवलोकन खुर्शीद जहां परीक्षा प्रभारी द्वारा करवाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुशीला देवी मीणा, उपप्राचार्य अर्पणा शर्मा, रिंकू पंचोली, शाहिद शेख, हेमराज कोली, संजय गौतम, राजेश जैन थे।
विद्यार्थियों को स्टाफ ने जर्सियां वितरित की
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंचा में अध्यनरत कक्षा 6 से 8 के जरूरतमंद विद्यार्थियों को विद्यालय स्टाफ ने 80 जर्सी का वितरण किया।प्रधानाचार्य रीना शर्मा ने बताया कि गत वर्ष भी कक्षा एक से 5 में अध्यनरत छात्रों में से जरूरतमंद विद्यार्थियों को जर्सियां वितरित की गई थी। जर्सी वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य रीना शर्मा, उप प्रधानाचार्या संतरा बड़ोदिया, रामेश्वर लाल मीणा, प्रकाशचन्द पूरी, जयसिंह मीणा, हेमलता जैन, रेखा मूंदड़ा, इंद्रा जैन, रेखा पंचोली, सीमा शर्मा, शशिकला मीणा, मिली सर्वा, किरण मीणा सहित स्टाफ मौजूद रहा।



