त्रिवेणी अभी भी शून्य
Deoli News 5 अगस्त ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्रीय बारिश के चलते सोमवार को बीसलपुर डेम में पानी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ा है। रविवार के जलस्तर से करीब 22 सेमी पानी की बढ़ोतरी हुई है, जो इस सीजन की बड़ी जलावक है।
बीसलपुर डेम के नियंत्रण कक्ष की सूचना के मुताबिक रविवार को डेम का जलस्तर आरएल 310.16 मीटर था, जो सोमवार सुबह 6 बजे बढ़कर आरएल 310.38 सेमी हो गया, जो पूर्ण जलभराव क्षमता से करीब 5 मीटर 12 सेमी कम है। सबसे गौरतलब बात ये है कि क्षेत्र में लगातार वर्षा का दौर जारी रहने के बाद भी अभी त्रिवेणी का गेज सोमवार को भी शून्य बना हुआ है। डेम के कैचमेंट एरिया के निबाहेड़ा के गम्भीर डेम, मांडलगढ़ के गोवटा, जेतपुरा, कपासन के मातृकुंडिया डेम खाली है। बताया गया है। उक्त डेमो में 70 फीसदी पानी आया है, इसी वजह से त्रिवेणी पर पानी की आवक नही बनी है। बीसलपुर डेम के नियंत्रण केंद्र की सूचना के मुताबिक सुबह 6 बजे तक डेम पर 117 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई है। उल्लेखनीय है कि इस तरह की पानी की आवक गत 5 जुलाई को भी हुई थी। उस दौरान दिनभर में 7 इंच बारिश रिकार्ड की गई।
हालांकि क्षेत्रीय बारिश से डेम के जलस्तर में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होती है। पानी की बड़ी आवक के लिए डेम को हमेशा त्रिवेणी के गेज की ओर मुंह ताकना पड़ता है, जो अभी तक शून्य है।


