Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपिछले 9 घण्टों से बारिश जारी, आज भी "ऑरेंज अलर्ट "

पिछले 9 घण्टों से बारिश जारी, आज भी “ऑरेंज अलर्ट “

सोमवार दोपहर तक फिर चल सकता है तेज वर्षा का दौर

(वर्षा पूर्वानुमान)

Deoli News 5 अगस्त ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रविवार सवेरे से शुरू हुई वर्षा का दौर 9 घण्टों से जारी है। वहीं सोमवार सवेरे भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मौसम विभाग जयपुर ने टोंक जिले समेत प्रदेश के 13 जिलों के लिए ” ओरेंज अलर्ट” जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर पिछले 9 घण्टों से लगातार जारी है। गत रात से तो बरसात ने एक पल भी राहत नही ली। सोमवार को मौसम विभाग जयपुर ने टोंक समेत 13 जिलों में बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। सूचना के मुताबिक टोंक, बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़ गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही, राजसमन्द, प्रतापगढ़ समेत 13 जिलों में कही-कही भारी- मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई है। देवली शहर में पूरी रात बरसात का दौर जारी रहने के बाद सोमवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार ये दौर दोपहर 12 बजे तक जारी रह सकता है।

इस दौरान तेज हवाएं, मेघगर्जन भी हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगो से मेघगर्जन के दौरान पेड़ो से दूर रहने, बरसाती नालों से दूर रहने, वाहनों को सावधानी से चलाने की चेतावनी जारी की है। इधर देवली में बीते 9 घंटे से हुई लगातार बारिश से शहर तरबतर हो गया। पूर्व की तरह जहाजपुर चुंगी नाका, चर्च रोड, ज्योति मार्केट, तेली मोहल्ला समेत क्षेत्र में पानी भर गया। उधर, समीप के देवली गांव का धोलाई सागर पूर्ण भराव क्षमता पर पहुंच गया है। देवली गांव सरपंच शीला कवर ने तालाब के आसपास खेतों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है।

आगे पढ़े

एक रात की बारिश में बीसलपुर बांध में कितना बढ़ा पानी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d