Deoli News 4 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय रेगर महासभा जिला अध्यक्ष के अनुसार रविवार को देवली स्थित रेगर समाज धर्मशाला एवं छात्रावास में बैठक आयोजित हुई। यह साधारण सभा अध्यक्ष अंबालाल मौर्य की अध्यक्षता में हुई।
जिले में अखिल भारतीय रेगर महासभा टोंक की पूर्व बैठक एजेंडे के अनुसार कार्यवाही का अनुमोदन किया गया। वहीं जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह देवली में आयोजित होना तय हुआ। फिलहाल 27 अक्टूबर 2024 तिथि तय है। इस दौरान जिला अखिल भारतीय रेगर महासभा टोंक में छात्रावास निर्माण की प्रगति भी बताई गई। इसके अलावा जिले में अखिल भारतीय रेगर महासभा नवीन सदस्य बनाने का भी आग्रह किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष शंकर लाल हाथीवाल, टोंक नगर परिषद के वाइस चेयरमैन बजरंग लाल वर्मा, अखिल भारतीय रेगर महासभा के प्रदेश प्रतिनिधि जयनारायण दबकिया, संगठन मंत्री शंकर लाल फुलेता, सदस्य रामगोपाल वर्मा, शहर अध्यक्ष यादव राय बदलोटिया, रेगर समाज विकास समिति अध्यक्ष मोहनलाल ठागरिया आदि उपस्थित थे।



