Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskलगातार बारिश से पानी-पानी हुआ शहर

लगातार बारिश से पानी-पानी हुआ शहर

  • दिनभर रुक-रुककर बरसा पानी

  • देर रात भारी वर्षा की संभावना

  • देर रात भी भारी बारिश का पूर्व अनुमान


Deoli News 4 अगस्त ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार सवेरे से शुरू हुआ बरसात का दौर शाम तक जारी है। यह दौर रात तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान पूरे दिन मानसून का प्रभाव देखा गया।

इस दरम्यान काली घटाएं घिरकर आती रही और बरसती रही। बरसात के कारण शहर का जनजीवन अस्तव्यस्त रहा, वहीं कॉलोनियों, बाजारों में भी जलभराव हुआ। रविवार सुबह तड़के 5 बजे से मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू किया, जो रात 7 बजे तक भी जारी था।आसमान में आज सूर्यनारायण के दर्शन भी नही हुए। घटाएं दिन भर चढ़ती रही और बरसती रही। इस दौरान कुछ देर रुकने के बाद बरसात का दौर फिर शुरू हो जाता। कभी तेज तो कभी मध्यम वर्षा होती रही। जिससे शहर के बाजारों, चर्च रोड, मुख्य मार्गो, कॉलोनियों में जल भराव हुआ और लोगों को निकलने में असुविधा हुई। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही 4 अगस्त को टोंक जिले में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया था।

मौसमी राडार के मुताबिक फिर से देर रात तक भारी वर्षा होने की संभावना है। रात 12 बजे या उससे पहले काफी तेज वर्षा हो सकती है। देवली, पनवाड़, देवली, अमरवासी गांव समेत क्षेत्रों में भी बरसात का दौर जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d