Deoli News 16 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित तीन मार्ग पर नगर पालिका मंडल की ओर से खुले नालों को पत्थर से ढकवाया गया हैं। जिससे कि यह नाले अब गंदगी व कीचड़ से अवरुद्ध नहीं होंगे।
वार्ड पार्षद लोकेश लक्षकार ने बताया कि उक्त क्षेत्र के सार्वजनिक गौशाला रोड, गुरुद्वारा रोड व जनता कॉलोनी मार्ग पर नाले काफी समय से खुले थे। जिनमें कुछ लोग गंदगी डाल रहे थे। मना करने के बावजूद लोग अपने घरों का कचरा नालों में डाल रहे थे। इससे गंदगी पनप रही थी। वही बाहरी कचरा, पॉलीथीन भी उड़कर इन नालों में जमा हो रहा थी। जिससे यह नाले कीचड़ से भर जाते थे तथा पानी की निकासी नहीं होती थी। इसे लेकर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन को समस्या से अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर गुरुवार को इन सभी खुले नालों पर पत्थर रखकर फेरोकवर की तरह ढकवाया गया है। जिससे कि अब इनमें गंदगी जमा नहीं हो सकेगी।



