Deoli News 16 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सतवाडा (राजमहल) में शिक्षकों, विद्यार्थियों व भामाशाहों ने सहयोग कर हजारों रुपए के संसाधन जुटाए है। जिससे विद्यालय प्रबंधन व विद्यार्थियों को सुविधा होगी।
प्रधानाचार्य सत्येंद्र जोशी ने बताया कि गुरुवार को विद्यालय परिवार के सदस्यों की ओर से साढ़े 22 हजार रुपए की कीमत के 15 सेट लोहे की स्टूल व टेबल भेंट किए गए। इसी तरह सत्र 2023-24 के कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय को साढ़े 5 हजार रुपए की लागत की अलमारी तथा भामाशाह छीतर लाल मीणा (सेवानिवृत्ति वरिष्ठ कर्मचारी) ने साढ़े 6 हजार रुपए लोहे की अलमारी भेंट की है। इन सभी लोगों का विद्यालय एसडीएमसी, एसएमसी सदस्यों व प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अशोक कुमार जैन, कैलाश चंद शर्मा, रामरतन जाट, बद्रीलाल जाट, ओम प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे। इसी तरह स्कूल स्टाफ के राजेश कुमार मीणा, संगीता जोशी, सत्यनारायण सोयल, अरुण कुमार माहेश्वरी, बजरंग लाल बैरवा, महेश कुमार धोबी, छीतर लाल मीणा समेत सदस्य मौजूद थे।
प्रवेश उत्सव हाउसहोल्ड सर्वे का प्रशिक्षण
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास में आरपी नासिर हुसैन ने गुरुवार को प्रवेश संबंधी हाउसहोल्ड सर्वे का प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य जयकुमार जैन ने बताया की आरपी ने सभी स्टाफ सदस्यों को इसकी जानकारी दी। यहां उपप्राचार्य दयानंद वर्मा, शाला के मीडिया प्रभारी तुलसीराम गौतम समेत शिक्षक मौजूद थे।



