Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय चिकित्सालय परिसर में मृत अवस्था में मिले बुजुर्ग की हनुमान नगर पुलिस ने पहचान कर ली है। वहीं पहचान के बाद परिजन देवली पहुंच गए है।
Must Read : दह में नहाने गया युवक डूबा, शुक्रवार सुबह भी तलाश जारी
यहां देवली चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। हनुमान नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक दुर्गालाल ने बताया कि मृतक 57 वर्षीय बालचंद पुत्र धन्नालाल धाकड़ निवासी जाल का खेड़ा रावतभाटा, जिला चित्तौड़गढ़ है। सूचना पर मृतक के पुत्र और परिजन देवली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि बालचंद पिछले 10-12 साल से घर से बाहर रहता हैं। वह पिछले दिनों दांता और सावतगढ़ में रहा। वहीं कुछ दिन से वही कुचलवाड़ा स्थित बीजासन माता मंदिर परिसर में रह रहा था। गत दिनों उसकी तबीयत खराब होने पर लोगों ने उसे एंबुलेंस 108 के जरिए देवली चिकित्सालय भिजवाया गया।
जहां बालचंद का उपचार भी किया गया। कुछ स्वस्थ होने के बाद वह यही अस्पताल में घूमता रहा। इस बीच उसकी तबीयत खराब हो गई और मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक ने, फिट, राजस्थान, हिट राजस्थान अभियान की शर्ट पहन रखी थी। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।


