Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damBisalpur Dam : दूसरे दिन भी रेडियल गेट से पानी की निकासी...

Bisalpur Dam : दूसरे दिन भी रेडियल गेट से पानी की निकासी जारी


Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध के गेट से गुरुवार शाम हुई अतिरिक्त पानी के निकासी शुक्रवार को दूसरे दिन भी उतनी ही मात्रा में जारी है।

बीसलपुर कंट्रोल रूम की सूचना के मुताबिक परियोजना की ओर से गेट नं 10 खोलकर 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार शाम 5 बजे जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल, स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर एवं पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा समेत अतिथियों की मौजूदगी में पूर्ण जल भराव के बाद गेट नं 10 खोलकर अधिशेष पानी निकासी शुरू की गई थी, जो दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी है। यहां गेट खोलने की प्रक्रिया स्डाका सिस्टम के जरिए होती है। जिससे समूचे सभी आंकड़ो व आवक, जावक का डिस्प्ले कंट्रोल रूम में लगी एलईडी पर दिखाई देता है। बांध के गेट से पानी की निकासी का नजारा देखने के लिए लोग डेम पर पहुंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d