Deoli News 17 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गोविंदपुरा (दलवासा) में पेयजल की समस्या को लेकर शनिवार को क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर से टोंक में ग्रामीणों ने मुलाकात की।
युवा साथी सेवा संस्थान की ओर से अभय सिंह मीना और मनराज गुर्जर ने विधायक से मिलकर थांवला से दलवासा तक पेयजल की समस्या से अवगत कराया। यह परियोजना मुख्य अभियंता (ग्रामीण), जयपुर के स्तर पर लंबित है। विधायक ने मुख्य अभियंता से फोन पर बात की और जल्द से जल्द फाइल का अनुमोदन करने का आग्रह किया। मुख्य अभियंता ने अतिशीघ्र फाइल की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति करने के लिए आश्वस्त किया। ग्रामीणों ने विधायक को बताया था कि गोविंदपुरा बीसलपुर डूब क्षेत्र का राजस्व गांव है। जिसमें जल संकट व्याप्त है।



