Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर व्यापार महासंघ द्वारा बनाए गए पोस्टर व स्टिकर का विमोचन नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने किया।
व्यापार महासंघ महामंत्री राजीव भारद्वाज ने बताया कि व्यापार महासंघ देवली की ओर से उपचुनाव में एक हजार पोस्टर व 10 हजार स्टिकर देवली, दूनी क्षेत्र के व्यापारियों के प्रतिष्ठान के लिए जाएंगे। यहां पंकज, रामवतार, रोहित जिंदल, चंद्रभान गोयल, प्रमोद मंगल उपस्थित थे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया।
शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराए
Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) त्यौहारी सीजन के चलते शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर व्यापार महासंघ ने देवली पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह को ज्ञापन प्रेषित किया है।
ज्ञापन में बताया कि त्यौहारी सीजन पर ग्राहकों की भीड़ है। ऐसे में शहर के प्रमुख चौराहा पर पुलिसकर्मी लगाया जाए। जिससे कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सके। इसी तरह महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन ने त्योहारों को देखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था नियमित सुचारु करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि व्यापार महासंघ का उद्देश्य है शहर के व्यापार का विस्तार करना। लिहाजा दीपावली पर्व शहर में समय रहते सफाई की जानी चाहिए, ताकि त्योहार पर शहर स्वच्छ हो सके और व्यापार में बढ़ोतरी हो सके।



