Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsगोशाला स्थित बोरिंग की केबल काटकर ले गए चोर

गोशाला स्थित बोरिंग की केबल काटकर ले गए चोर


Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर कोटा बाईपास स्थित नई कृषि मंडी के सामने मां बीजासन गौशाला में बीती रात चोरों ने चोरी की वारदात की।

सूचना पर हनुमान नगर थाने के हेडकांस्टेबल रामराय मीणा मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात चोर मां बीजासन गौशाला कुंचलवाड़ा में लगी बोरिंग की मोटर को निकालकर उसमें लगी बिजली की केबल को काटकर कर ले गए। वारदात का पता सुबह बोरिंग से मोटर के बाहर निकले हुए दिखाई देने पर लगा। बोरिंग की केबल अनुमानित कीमत 12 हजार रुपए है। दरअसल गौशाला में गोवंश के लिए बोरिंग लगी हुई है। गौशाला कमेटी द्वारा पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी गई है। गौसेवकों का अनुमान है कि यह करतूत नशेड़ी लोगों की है। जिन्होंने अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए केबल काट ली। जिसे बेचकर वह अपना नशे का पदार्थ खरीद सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d