Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय रिजर्व बैंक अपने 90 वर्षीय स्थापना दिवस के मौके पर इस दीपावाली उपभोक्ताओं को नए फ्रेश नोटों की सौगात दे रहा हैं।
एसबीआई बैंक प्रबंधक देवली प्रशांत लाठी ने बताया कि इसे लेकर सिक्का वितरण और नोट विनिमय मेला लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिजर्व बैंक अपनी 90वीं वर्षगांठ की स्थापना दिवस के रूप में मना रहा है। उनके निर्देशों अनुसार उपभोक्ताओं को बैंक द्वारा 10, 20, 50 व 100 के नए नोटों की दीपोत्सव पर सौगात दी जा रही रही है। ग्राहक शुल्क जमा कराकर नए नोट प्राप्त कर सकते हैं। कैंप लगाकर नए नोट वितरित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार 10, 20 आदि के नए सिक्के भी दिए जा रहे हैं। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार सिक्के ले सकते है। उन्होंने बताया कि नोट एक्सचेंज कर दिए जा रहे हैं। जिसमें सभी तरह के नोट शामिल होंगे। पर्टिकुलर गड्डी नहीं दी जाएगी। रिजर्व बैंक का उद्देश्य है कि वर्षगांठ के मौके पर नए नोटों का बाजार में प्रचलन हो सके। बताया गया कि यह कैंप केवल 25 अक्टूबर को ही रहेगा।



