Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज


Jahazpur News 25 अक्टूबर (मोहम्मद आजाद नेब) ट्रेक्टर चालक की लापरवाही के चलते राह चलते युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इसे लेकर मृतक के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हेड कांस्टेबल बनय सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के पिता संतकुमार मीणा ने रिपोर्ट दी कि 24 अक्टूबर शाम को करीब पांच बजे उनका पुत्र आशीष कुमार मीणा फतेहपुर चौराहा से पैदल अपने घर पर आ रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रेक्टर के चालक ने गफलत ओर लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल आशीष को जहाजपुर चिकित्सालय लाए। वहा आशीष को मृत घोषित कर दिया। इस हादसा के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d