Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपत्थरबाजी की घटना में कार्रवाई की मांग, समग्र हिन्दू समाज ने सौपा...

पत्थरबाजी की घटना में कार्रवाई की मांग, समग्र हिन्दू समाज ने सौपा ज्ञापन


Jahazpur News 25 अक्टूबर (मोहम्मद आजाद नेब) जलझूलनी एकादशी पर बेवाण पर हुई पत्थरबाजी घटना के 45 दिन बाद भी कार्रवाई होने से नाराज समग्र हिन्दू समाज ने शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी हरिकेश मीणा को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया कि जलझूलनी एकादशी पर समुदाय विशेष द्वारा षडंयत्रपूर्वक पिताम्बर श्याम मन्दिर के बेवाण व धार्मिंक यात्रा मे शामिल लोगों पर हमला किया और जान से मारने की नियत से जामा मस्जिद से पत्थरों से हमला किया। लोगों ने अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने, उन्हें गिरफ्तार करने, धर्मस्थल पर अवैध अतिक्रमण हटवाने, सीमाकंन करने सहित 14 सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को दिया गया था। जिस पर जिला कलक्टर शाहपुरा द्वारा 3 दिन में कार्रवाई कर समग्र हिन्दू समाज के सामने अवगत करवाने पर सहमति बनी थी। लेकिन प्रशासन द्वारा समय निकलने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।

जिस पर हिन्दू समाज ने जिला प्रशासन को स्मरण पत्र पेश दिया था। वहीं समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में बताया कि दीपावली पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन समग्र हिन्दू समाज जहाजपुर को उग्र आन्दोलन का सहारा लेना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d