Wednesday, August 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसड़क तक फैले बबूल और कचरे के ढेर बन रहे समस्या

सड़क तक फैले बबूल और कचरे के ढेर बन रहे समस्या


Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका क्षेत्र में देवली गांव रोड की बदहाल स्थिति से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे फैले कचरे के ढेर और सड़क तक फैले बबूल के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे उगे बबूल लगातार फैलते जा रहे हैं और कई स्थानों पर उनकी शाखाएं सड़क तक पहुंच रही हैं। इससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है तथा वाहन चालकों को सड़क पर संभलकर गुजरना पड़ता है। वहीं, सड़क किनारे जमा कचरे से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका से देवली गांव रोड पर सफाई व्यवस्था सुधारने तथा सड़क तक फैले बबूल की कटाई-छंटाई करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सीआईएसएफ सेफ्टी वॉल शुरू होने वाले स्थान से नेकचाल बालाजी तक, जहां सड़क बनी हुई है, वहां सफाई और झाड़ियों की कटाई करवाई जानी चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here