Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन की शुरुआत शुक्रवार को टोंक के स्थित एक गार्डन में हुई।
अधिवेशन का प्रथम सत्र शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य व प्रदेश मंत्री प्रमोद स्वर्णकार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इसमें शैक्षिक उन्नयन व शिक्षक समस्याओं पर विचार मंथन हुआ। समारोह के विशिष्ट अतिथि हाडीकला प्रधानाचार्य शाहीन अफ़रोज थे। जिलाध्यक्ष हँसराज मीणा व जिला मंत्री अख्तर हुसैन भी सम्मेलन के विशेष अतिथि थे। देवली ब्लॉक अध्यक्ष परशुराम जाट ने बताया कि पदाधिकारियों ने शैक्षिक नवाचारों व गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विचार व्यक्त करने के साथ शिक्षक समस्याओं एवं लम्बित प्रकरणों के निस्तारण पर मांगपत्र तैयार किया गया।
जिसे प्रदेश संगठन के माध्यम से राज्य सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन में पुरानी पेंशन स्कीम को शत प्रतिशत लागु करने, आठवें वेतन आयोग की मांग, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति सहित मांगों को जोर-शोर से उठाया गया। अधिवेशन को विक्रम सिंह, रामलाल जाट, हँसराज बैरवा, शंकर लाल पहाड़िया, रामनिवास गुर्जर, ओम प्रकाश जात, कमल किशोर चतुर्वेदी, गिर्राज गुर्जर, रमेश चंद जैन आदि ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।



