Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विद्युत मेंटेनेंस कार्य को लेकर 11 केवी सिटी प्रथम व द्वितीय फीडर और सीआईएसएफ फीडर पर मरम्मत कार्य के मद्देनजर 26 अक्टूबर को सुबह साढ़े 8 से 11 बजे तक ढाई घंटे बिजली कटौती होगी।
इस दौरान उक्त फीडर से जुड़े चर्च रोड, विवेकानंद कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, मुख्य बाजार, भिस्ती मोहल्ला, पटवा बाजार, मेन मार्केट, पटेल नगर, एजेंसी एरिया, सीआईएसएफ, बीसलपुर कॉलोनी और जयपुर चुंगी नाका क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी जयपुर विद्युत निगम की जेईएन स्मृति रानी ने दी।



