Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeElection Newsकांग्रेस से केसी मीणा व निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने दाखिल किया...

कांग्रेस से केसी मीणा व निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने दाखिल किया नामांकन

  • सांसद हरिशचन्द्र मीणा समेत कांग्रेस पदाधिकारी थे मौजूद

  •  निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरेश मीणा ने भी नामांकन किया दाखिल

  • भाजपा सरकार पर फिर कसा तंज

  • निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने सांसद के खिलाफ की नारेबाजी


Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव को कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूर चंद मीणा (केसी मीणा) ने नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को उनियारा में रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरिशचन्द्र मीणा व बूंदी कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा, टोंक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा आदि कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।

इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूर चंद मीणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से उन पर भरोसा जताया है, इसके अनुरूप वे काम करेंगे।कार्यकर्ताओं की मेहनत और आमजन से पार्टी जीतेगी। वहीं आमजन की भावनाओं के अनुरूप कार्य होगा। नामांकन के बाद एक जनसभा आयोजित की गई। इसमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद थे। जनसभा में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि देवली-उनियारा की जनता कांग्रेस सरकार में हुए कार्यों से खुश है, इसी का परिणाम है कि यहां की जनता ने तीन बार हरीश चंद्र मीणा को जिताया है। राजस्थान के किसी भी गांव में चले जाइए, हर जगह एक ही चर्चा है कि पिछली सरकार में कई विकास कार्य हुए हैं।

हमारे उम्मीदवार स्थानीय हैं और आपके सुख-दुख में सच्चे साथी बनेंगे। केंद्र सरकार द्वारा ईआरसीपी योजना का जो एग्रीमेंट बनाया गया है, उसे गुप्त रखा गया है, जिससे आमजन के हितों की सुरक्षा नहीं हो सकी है। राहुल गांधी हर गरीब का साथ देते हैं, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो। मोदी जी कहते थे,”अच्छे दिन आएंगे, “लेकिन आज तक वो दिन आए नहीं और कालेधन की वापसी का वादा किया गया था, लेकिन अब उस पर कोई चर्चा भी नहीं होती। देवली-उनियारा की जनता से अपील है कि हमारे प्रत्याशी को जिताकर भेजें, ताकि क्षेत्र का विकास निरंतर चलता रहे।

मगरमच्छ पकड़ने के चक्कर में खुद खाकर अकड़ गए- डोटासरा

वहीं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि देवली-उनियारा की जनता ने दोनों चुनावों में कांग्रेस का झंडा बुलंद किया है। पूर्व विधायक हरीश चंद मीणा ने देवली उनियारा विधानसभा के चहुंमुखी विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। बीजेपी की 10 महीने से सरकार है, लेकिन लग नहीं रहा है सरकार आ गई। 10 महीने मे राजस्थान का बच्चा-बच्चा को कांग्रेस की सरकार को याद कर रहा है। मगरमच्छ पकड़ने के चक्कर में खुद खा-खाकर अकड़ रहे हैं। आज तक भी तक एक चुहिया भी नहीं पकड़ पाए। भ्रष्टाचार को रोक नहीं पा रहे हैं।यह सिर्फ उन्हीं लोगों को पकड़ रहें है, जिनको कांग्रेस सरकार जाने के बाद बच गए थे। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजनाथ ने पर्ची से एक ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया। इसको राजनीति का कोई पता नहीं, हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है।अन्नपूर्णा योजना भाजपा ने बंद कर दिया।

इधर, देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से दावेदारी जता रहे नरेश मीणा को टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी। नामांकन दाखिल की आखिरी दिन शुक्रवार को नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने उनियारा पहुंचे। जहां उनियारा स्थित रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कार्यालय में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरेश मीणा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व नरेश मीणा अपने समर्थकों के रैली के रूप में नारेबाजी करते उनियारा स्थित रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कार्यालय पहुंचे। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरेश मीणा द्वारा अपना नामांकन दाखिल करने के साथ ही भाजपा-कांग्रेस की मुश्किले बढ़ गई।देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस व निर्दलीय की सीधी टक्कर से त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। वही निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने जनसभा में घुसने की कोशिश की और सांसद हरीश मीणा के खिलाफ अपने समर्थको के साथ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नरेश मीणा और उनके समर्थको को पुलिस ने मशक्कत के बाद रोका। बता दे कि पिछले दिनों से नरेश मीणा सांसद हरिश्चंद्र को लेकर तीखी बयानबाजी कर रहे थे।

जबकि गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर ने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर की नामांकन दाखिल रैली व जनसभा को राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d