Jahazpur News 25 अक्टूबर (मोहम्मद आजाद नेब) शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण इकबाल खान के निर्देशन में जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत के आदेशानुसार शाहपुरा जिले में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीडी मीणा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल द्वारा जहाजपुर स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी तथा रसमलाई, चावंडिया चौराहे स्थित जय माता दी मिष्ठान एवं बेकर्स से मावा बर्फी तथा गुलाब जामुन, पंडेर स्थित श्री खेतेश्वर जोधपुर मिष्ठान भंडार से मलाई बर्फी, काजू कतली तथा गुलाब जामुन के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। साथ ही सभी खाद्य वस्तुओं को ढक कर रखने तथा साफ सफाई रखने को कहा। सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला अजमेर में भिजवाया जाएगा तथा जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा की अगुवाई में की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्ने बताया कि यह अभियान दीपावली तक जारी रहेगा। दल में सहायक गोपाल लाल शर्मा, राजेश सिंह राणावत तथा आकाश यादव मौजूद थे।


