Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्राइवेट बसों की हड़ताल को लेकर तीसरे दिन आया निर्णय

प्राइवेट बसों की हड़ताल को लेकर तीसरे दिन आया निर्णय

माफी मांगने पर सुलझा विवाद, शुरू हुआ बसों का संचालन


Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रोडवेज बस के चालक के साथ हुए विवाद के बाद पिछले तीन दिनों से देवली भीलवाड़ा रुट की प्राइवेट बसे बंद थी। इस दौरान दर्जनों प्राइवेट बसों के पहिए थमे थे। लेकिन तीसरे दिन शुक्रवार को यह विवाद सुलझ गया है।

इसके बाद प्राइवेट बस संचालकों ने अपनी हड़ताल तोड़ दी व बसों का संचालन शुरू हो गया। राजस्थान बस ऑपरेटर एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता जगदीश चंद ओझा ने बताया कि देवली-भीलवाड़ा रोड पर चलने वाली रोडवेज बस के चालक रतनलाल की ओर से आए दिन प्राइवेट बस के चालक व परिचालकों के साथ मारपीट की जाती थी। वही यह चालक प्राइवेट बस के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करता था। इससे तंग आकर गत 31 जुलाई को प्राइवेट बस ऑपरेटर ने हड़ताल कर दी। जिसके चलते पिछले तीन दिनों से देवली-भीलवाड़ा रुट की सभी बसें बंद थी। बता दे कि इस रोड पर रोडवेज बसें इक्की दुक्की ही चलती है। जबकि प्राइवेट बसे ही इस रूट के सफर का मुख्य जरिया है। बसे बंद होने से पिछले तीन दिनों से लोगों को खासी परेशानी हुई। इधर, शुक्रवार को संबंधित रोडवेज बस के चालक ने प्रदेश प्रवक्ता जगदीश चंद्र से फोन पर माफी मांगी। उक्त चालक ने अपनी गलती का एहसास किया और भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करने की बात स्वीकार की।

संगठन ने विचार मंथन के बाद शुक्रवार शाम हड़ताल तोड़ दी है तथा बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। जगदीश चंद का कहना है कि उनका उद्देश्य आमजन को परेशान करना नहीं था, लेकिन वे आए दिन के विवाद से तंग आ चुके थे। शुक्रवार शाम से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। शनिवार से सभी बसें नियमित व सुचारू हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d