Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsफाइनेंस कंपनी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, परिवादी की बाइक छीनी

फाइनेंस कंपनी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, परिवादी की बाइक छीनी


Deoli News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली निवासी परिवादी फोटी देवी पत्नी अशोक कुमार मीणा ने न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली में एक परिवाद दायर किया है। जिसमें फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।

 

परिवादी फोटी देवी ने इश्तगासे से दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उनके पति अशोक कुमार मीणा ने यामहा शोरूम कोटा रोड देवली से एक बाइक कीमत करीब 2 लाख 60 हजार रुपए में खरीदी थी। जिसके पेटे एक लाख 20 हजार रुपए डाउन पेमेंट दिया गया। परिवादी फोटी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति की मृत्यु के बाद जे.एम. फाईनेन्स टोंक शाखा देवली के प्रतिनिधि अभियुक्त ने उनके नाबालिग पुत्र कुनाल से जबरन उक्त मोटर साईकिल छीनकर ले गए हैं।

रिपोर्ट में बताया कि जबकि ऋणी की मृत्यु के बाद ऋण स्वतः ही खत्म हो जाता है। फोटी देवी ने आरोप लगाया है कि अभियुक्त लोगों ने उनके पति के नाम से फर्जी हस्ताक्षर करके शपथ पत्र इकरारनामा तैयार कर उसे पुलिस थाना देवली में पेश किया है। जबकि पेश किए गए इकरारनामें के हस्ताक्षर अशोक कुमार के पैन कार्ड के हस्ताक्षर से बिल्कुल भिन्न है। वही परिवादी को उसकी बाइक वापस नहीं दी गई।

नरेश मीणा बोले, या इतिहास रचेगा, या फिर चैप्टर ही बंद हो जाएगा, चुनाव परिणाम पर बड़ा बयान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d