Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsफॉलोअप : मेडिकल स्टोर के साथ जूस व आइसक्रीम पार्लर भी आया...

फॉलोअप : मेडिकल स्टोर के साथ जूस व आइसक्रीम पार्लर भी आया चपेट में


Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय चिकित्सालय देवली के सामने पंचायत समिति की दुकानों में संचालित बालाजी मेडिकल स्टोर में शुक्रवार अलसुबह अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस आग में दुकान में रखी समूची दवाइयां एवं सामान जलकर राख हो गया।

आग की लपटें पास स्थित पंचमुखी बालाजी जूस और आइसक्रीम पार्लर तक भी पहुंची, जिससे वहां रखा कूलर, वॉटर कैंपर, मिक्सी, जूसर, फर्नीचर और डीप फ्रिज की वायरिंग जल गई। जूस पार्लर संचालक व ज्योति कॉलोनी निवासी कमल जैन ने बताया कि आग से उन्हें भी हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।

लाखों रुपए का नुकसान

बालाजी मेडिकल स्टोर संचालक व देवली के घोसी मोहल्ला निवासी देवकीनंदन मंगल के भाई प्रमोद मंगल ने बताया कि हादसे में मेडिकल स्टोर पर कुछ नहीं बचा और लाखों रुपए का माल स्वाहा हुआ है। मौके पर पड़ताल में सामने आया कि दोनों दुकानों के बीच दीवार पर बिजली का मीटर लगा हुआ है, जो जला हुआ है। लोगों का मानना है कि यही आग का कारण हो सकता है। हादसे की सूचना पर नगरपालिका के दमकल कर्मचारी नीरज चौधरी समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। सुबह 8:30 बजे तक लोग जला हुआ सामान और फर्नीचर बाहर निकालते रहे। पुलिस ने जयपुर रोड पर मार्ग एक तरफा किया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

नाले के कीचड़ तरह हुई दवाइयों की स्थिति

मेडिकल स्टोर में देर रात लगी भीषण आग के बाद सुबह तक पीड़ित परिवार, व्यापारी और दमकलकर्मी दुकान को खाली करते रहे। इस दौरान जली हुई दवाइयां बाहर निकाली गईं, जिनकी स्थिति नाले के कीचड़ जैसी हो गई थी।

जली हुई दवाइयां के ढेर लग गए। सूचना पर श्री व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। इस दौरान व्यापार महासंघ के कई सदस्यों ने यहां दुकान खाली कराने में सहयोग किया।

 प्रीवियस न्यूज़-:

देवली : आग की लपटों में जलकर राख हुआ मेडिकल स्टोर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d