Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सिरोही स्थित तेजाजी विद्या मंदिर संस्थान में बसंत पंचमी और सुभाष चंद्र बोस जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान भामाशाह शंकर लाल मीणा पोल्याडा ने अपनी माता रामप्यारी की पुण्यतिथि पर विद्यार्थियों को 15 स्वेटर वितरित किए। कार्यक्रम में स्कूल संचालक विनोद कुमार माहुर सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
ईटून्दा स्कूल में छात्राओं को मिलीं साइकिलें
ईटून्दा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। उत्सव के बाद विभागीय योजना के तहत कक्षा 9 की 33 बालिकाओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। इस दौरान मेगा पीटीएम में अभिभावकों के साथ पीईईओं रमेश मीणा, गोवर्धन बलाई, अन्नूसिंह मीणा और प्रधानाचार्य कैलाश मीणा सहित स्टाफ मौजूद रहा।
देवड़ावास में निपुण मेला और कृष्ण भोग का आयोजन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ावास में निपुण मेले के दौरान बच्चों ने चार्ट और मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कक्षा एक से 8 तक के छात्र-छात्राओं को ‘श्री कृष्ण भोग’ के तहत खीर-पुड़ी और सब्जी का भोजन करवाया गया। प्राचार्य जयकुमार जैन की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवनारायण गुर्जर ने किया।
महात्मा गांधी स्कूल देवली में सजी प्रदर्शनी
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में मेगा पीटीएम और बसंत पंचमी पर विविध आयोजन हुए। प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा, अतिथि कैलाश पंचौली, छाया चौधरी और जितेंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पोस्टर व मिट्टी के खिलौनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बैठक में अभिभावकों को उनके बच्चों की प्रगति से अवगत करवाया गया। सभी विद्यार्थियों ने कृष्ण भोग का आनंद लिया।




