Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदीपदान और भजन-कीर्तन कर मनाया बसंतोत्सव

दीपदान और भजन-कीर्तन कर मनाया बसंतोत्सव


Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रघुनाथ जी मंदिर में सखी सहेली शाखा दे द्वारा बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

यहाँ 101 दीपकों से मंदिर परिसर को आलोकित कर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में माँ सरस्वती की विधि-विधान से पूजा कर सभी के लिए विद्या और सदबुद्धि की कामना की गई। शाखा अध्यक्ष नीतू मंगल ने इस पर्व को प्रकृति के नवसृजन और ज्ञान की आराधना का प्रतीक बताते हुए इसके सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान मोनिका सुराणा, सरिता मीणा, इंद्रा सोनी, शिल्पा सोनी, निधि गर्ग और बबली अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए ऋतुराज बसंत के आगमन का स्वागत किया। सामूहिक आरती और प्रार्थना के साथ ज्ञान की अधिष्ठात्री माँ शारदा का आशीर्वाद लिया गया। इसी तरह देवली के अग्रवाल धर्मशाला में विराजमान भगवान श्रीचारभुजानाथ ने भी बसंत पंचमी पर पीत वस्त्र धारण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d