Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक की मौत हुई

बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक की मौत हुई

प्रथम दृष्टया तबीयत बिगड़ने से मौत होना आया सामने


Deoli News 16 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाने में चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह देवली थाने में चोरी के आरोप में गिरफ्तार उमराव उर्फ रोशन पुत्र बजरंग लाल मीणा निवासी धुंआ कला थाना घाड़ देवली पुलिस थाने में चोरी के आरोप में बंद था।

जिसे शनिवार को टोंक जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए देवली लाया गया था। शनिवार शाम को आरोपी से एक चोरी की हुई बाइक भी बरामद हुई थी। उसके बाद युवक को हवालात में बंद कर दिया गया था। वहीं रविवार की सुबह अचानक उल्टियां करने लगा। जिस पर देवली थाना पुलिस युवक उमराव को देवली अस्पताल लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। लेकिन इसी दौरान युवक उमराव की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक युवक के शव को देवली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया व मृतक के परिजनों को सूचित किया है। वही टोंक जिले के पुलिस के सभी बड़े अधिकारी देवली पहुंच रहे हैं। मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे। एक पुलिस अधिकारी का कहना उमराव की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसे देवली चिकित्सालय ले जाया गया था। इस बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d