Deoli News 15 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक ओर सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाकर पूछताछ की, जिसमें एक और चोरी की बाइक बरामद की गई।
थानाधिकारी दौलत राम के अनुसार पटेल नगर निवासी धीरज कंटिया की स्प्लेंडर प्लस बाइक गत 2 फरवरी को उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने धुवां थाना घाड़ के नाभो का मोहल्ला निवासी उमराव उर्फ रोशन मीणा और वार्ड नंबर 6 जैन मोहल्ला निवासी फिरोज उर्फ सोनू देशवाली को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से पहले ही नगर पालिका के सामने से एक चोरी की बाइक बरामद की जा चुकी थी। शनिवार को देवली पुलिस दोनों आरोपियों को टोंक जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। आरोपियों की निशानदेही पर प्रताप कॉलोनी स्थित पेच के खंडहर से पटेल नगर से चुराई गई दूसरी स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद कर ली गई।



